सरीला। जलालपुर गांव में बने खनिज बैरियर पर पुलिस, परिवहन व खनिज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 ओवरलोड व दो ट्रक बिना कागजात के पकड़े हैं। पकड़े गए ट्रकों पर 3.94 लाख का जुर्माना भी किया गया है। सोमवार को खनिज सर्वेयर प्रकाश श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के अर्जुन सिंह, एसओ जलालपुर वीरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त कार्रवाई की। जलालपुर व भेड़ी गांव के बीच मौरंग खदानों के रास्ते पर बने खनिज बैरियर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 17 ओवरलोड ट्रक तथा दो बिना कागजात के ट्रक पकड़े हैं। ब्यूरो