फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार रुपये न देने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में उधार रुपये न देने पर दबंगों ने युवक को घर से निकाल कर मारपीट कर दी। सैदपुर गांव निवासी मुन्नालाल कुशवाहा ने बताया रविवार शाम गांव के ही रामकिशोर ने उससे रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर आक्रोशित होकर उसे गालियां दीं। जब उसने विरोध किया तो अपने तीन अन्य साथियों को बुला कर मारपीट की है। बताया वह जान बचाकर अपने घर के अंदर घुस गया। रात में आरोपियों ने उसे घर से निकाल कर पीटा है। बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीट दिया है। बताया दबंगों के डर से वह पुलिस में शिकायत करने नहीं आ पाया। सोमवार को मौका मिलते ही कोतवाली पहुंच तहरीर दी है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें