कुरारा। क्षेत्र के बेरी गांव से ओवरलोड मौरंग भरकर आ रहे 11 ट्रकों को खनिज विभाग की टीम ने पकड़कर बेरी चौकी में खड़ा कराया है। खनन निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पारा गांव से अवैध खनन कर मौरंग लेकर कुरारा की ओर रहे ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने पकड़कर थाने में खड़ा कराया है। ब्यूरो