फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की आठ बाइकें व दो इंजन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने वाहन चोर गैंग के चार लोगों को पकड़कर उनके कब्जे से आठ बाइक व दो बाइकों के इंजन बरामद किए हैं। हालांकि गैंग का सरगना पुलिस की पकड़ से दूर है। बरामद बाइकों में तीन हमीरपुर, चार बांदा व एक घाटमपुर से चोरी कर लाई गई थीं।
विज्ञापन


कोतवाल मानसिंह व स्वाट टीम प्रभारी एमके त्रिपाठी ने बताया कम्हरिया गांव में एक स्थान पर चोरी की बाइकें रखी होने की सूचना मिली थी। यहां चोरों का एक बड़ा गैंग है जो वारदात को अंजाम दे रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव से तीन बाइकें बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनक लगते ही गैंग लीडर कम्हरिया निवासी बाबू नकटा व सलाहउद्दीन भाग निकले। इसके बाद पुलिस ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई कर नौ लोगों को हिरासत में ले पूछताछ की।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कम्हरिया निवासी गजालउद्दीन, कस्बा निवासी जितेंद्र वर्मा निकट पंछी पीरबाबा पूर्वी तरौस, मलीकुआं चौराहा के बाइक मिस्त्री यूसुफ व रहमान अली उर्फ बच्चा फत्तेपुर को जेल भेजा गया है।

शनिवार रात बड़े चौराहे के पास बाइक चोरों को पकड़ उनसे कब्जे से आठ बाइकें व दो बाइकों के इंजन, पार्ट बरामद किए गए हैं। एसपी अजय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन


गैंग का मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें