अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। चार दिन पूर्व नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत मामले में मृतका की मां ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
पिछले रविवार को बुधौलियाना निवासी राजू कुशवाहा पुत्र परमलाल कुशवाहा का पत्नी कमलेश से एक शादी में जाने को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब 8 बजे संदिग्ध अवस्था में उसका शव लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
गुरुवार को मृतका की मां रामप्यारी पत्नी किशुनलाल निवासी बफरेता थाना चरखारी ने दहेज की मांग पूरी न करने पर उसकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। रामप्यारी ने ससुर परमलाल, पति राजू, सास, ननद अभिलाषा और रागनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।