अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
राठ। हमीरपुर मार्ग पर साईं मंदिर के पास देर शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे गोहांड कस्बा निवासी रोहित (25) पुत्र रामप्रकाश बाइक से अपने गांव जा रहा था। साईं मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। नाजुक होने चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।(ब्यूरो)