हमीरपुर। जरिया के कछवाकला निवासी गीता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ससुर से संपत्ति में हिस्सा मांगने पर उसने मायके भेज दिया और जेठ के लड़के के नाम संपत्ति कर दी।
बताया शुक्रवार को ससुराल पहुंचने पर ससुर धूराम व जेठ रतन सिंह व भतीजा आशीष कुमार ने उसे ससुराल में हिस्सा न होने की बात बताई।
जिसका विरोध करने पर उसे व उसकी पुत्रियों को मारापीटा। पीड़िता ने अपने हिस्सा की जमीन दिलाने व ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो