फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी तोड़ते समय मां बेटी व पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी तोड़ रही मां-बेटी व पिता को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जंगल से लकड़ियां तोड़ रहीं मां-बेटी व पिता को तीन युवकों ने डंडों से मारापीटा। जिससे मां-बेटी के गंभीर चोटें आई हैं। घायल पुत्री ने तीनों युवकों के खिलाफ बिवांर थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
करगांव निवासी शांती देवी पुत्री नरायनदास धुरिया ने बताया कि वह अपनी मां गुबनिया, छोटी बहन सुमित्रा, पिता नरायन दास के साथ बुधवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। तभी भुगैचा गांव निवासी रामसनेही आया और अभद्रता कर उसे पीटने लगा। शोर मचाने पर मां और पिता बचाने आए तो रामसनेही, बद्दन व एक अन्य के साथ तीनों को लाठी डंडे से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

स्टोरी दो
सगे भाइयों का शांतिभंग में चालान
हमीरपुर (ब्यूरो)। बिवांर थानाक्षेत्र के बिगहना निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई संतोष शराब के नशे में शाम के समय अकारण विवाद कर रहा है। पिछली शाम शोरगुल करने पर पड़ोसी बबलू पुत्र सुभान खां आया और मामले को शांत कराने लगा। तभी झगड़ रहे दोनों भाइयों ने बबलू से नाराजगी जाहिर करते हुए जाने को कहा। इस पर विवाद में दोनों भाइयों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

स्टोरी तीन
मकान में कब्जा न देने का आरोप
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम छानीखुर्द निवासी पुत्तू सिंह ने थाने में दी तहरीर दी है। बताया कि गांव निवासी महेश्वरीदीन पाल से मकान साठ हजार रुपये में खरीदा है। मगर वह मकान में कब्जा नहीं दे रहा है। बताया कि बुधवार को उसने मकान खाली करने को कहा तो अभद्रता कर झगड़ा करने पर आमादा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें