सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत बीड बगेहड़ा में ताया और चाचा ने भतीजे की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
देवराज शर्मा पुत्र स्व. हेमराज निवासी बीड़ बगेहड़ा, सुजानपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार रात को वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान बीड बगेहड़ा के पास चाचा सुभाष चंद ने अपनी बाइक को इसके आगे खड़ा कर दिया। चाचा ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में ही सुभाष शर्मा का बड़ा भाई स्वरूप शर्मा भी मौके पर आ गया। दोनों भाइयों ने पिटाई कर दी।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।