सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी व जलालपुर गांव के पास मवेशियों से लदा ट्रक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे पलट गया, जिसमें चार पशुओं की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की खबर लगते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले में ट्रक मालिक व चालक के विरुद्घ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे भेड़ी व जलालपुर गांव के बीच गुरुवार रात कुपरा मार्ग में मवेशियों से लदा ट्रक के गहरी खाई में पलट गया। मौके पर पहुंचे सीओ शुभसूचित व एसडीएम रावेंद्र सिंह ने जेसीबी से ट्रक को सीधा कराया, जिसमें चार मवेशी मरे पड़े थे। उन्हें गड्ढा खुदवाकर दफन करवा दिया गया। ग्रामीणों ने कहा है कि क्षेत्र में अन्ना घूम रहे मवेशियों को लादकर बेतवा नदी के पुल के उस पार जालौन या कानपुर जनपद की ले जाते समय घटना हो गई। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में दो दर्जन से अधिक गोवंश लादे जाने की जानकारी ग्रामीणों ने बताई है। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने बताया कि चार मवेशी मृत पड़े मिले है। बांकी जानवर बेतवा नदी के बीहड़ में भाग गए है। थानाध्यक्ष जलालपुर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक मालिक व चालक के विरुद्ध भेड़ी गांव के चौकीदार की तहरीर पर पशु क्रूरता व पशु वध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक के बारे में जानकारी की जा रही है।
मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, चार की मौत