फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंथा में कई घरों पर तीसरे दिन भी लटके रहे ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कैंथा गांव में दबंगों के डर से दलित अपने घरों पर अभी भी नहीं लौटे हैं। वह अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हैं। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गुरुवार को कस्बा आए आईजी लोक शिकायत से दोनों पक्ष ने शिकायत की है।
विज्ञापन


कैंथा नरेश पुत्र कालीचरन, धू्रराम पुत्र चिरंजी, खलक सिंह पुत्र हरदयाल, दिलीप पुत्र भानुप्रताप सहित अन्य दलितों ने बताया कि गांव के अरविंद लोधी, प्रहलाद लोधी सहित अन्य लोग उत्पात मचाए हैं।

दबंग उनके घर, ट्रैक्टर और सामान तोड़ चुके हैं। डर के चलते वह लोग गांव नहीं जा रहे हैं। बताया उन लोगों को देख आरोपी मारपीट करते हैं। गुरुवार को गांव की दलित बस्ती में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। अधिकांश घरों में ताले लकटते मिले।
विज्ञापन


एक दलित परिवार ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग गांव में सारा दिन घूमते रहते हैं। जिससे वह घरों में कैद होकर रह गए हैं। प्रेमचंद्र ने बताया वह अपने बच्चों को लेकर बाहर जा रहा है। गिल्ला पाल भी परिवार के साथ बाहर चला गया है।

मालूम हो कि आरोपी अरविंद और प्रहलाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। गुरुवार को आरोपी पक्ष के प्रहलाद और दलित पक्ष के सैकड़ों लोगों ने डाक बंगले पहुंच आईजी मोहित अग्रवाल से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


कोतवाली इंचार्ज गोपाल अवस्थी ने बताया कि शाम को पुलिस गांव भेजी जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

दलित और लोधी बिरादरी के लोगों ने आईजी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें