फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के साथ श्यामनगर वार्ड में काम कर रहे एक राजमिस्त्री के 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान संजय कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी चौकी जंबाला हमीरपुर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय कुमार श्यामनगर में गुरुकुल स्कूल के समीप एक भवन की तीसरी मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहा था। भवन की ऊपरी मंजिल से 33 केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। शटरिंग के दौरान मिस्त्री संजय कुमार अचानक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। शटरिंग कर रहे अन्य युवकों ने घायल संजय कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। लेकिन, टांडा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना हमीरपुर से पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे 11 माह की बेटी और पत्नी छोड़ गया है। घर के मुखिया की मौत के बाद निर्धन परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उधर, एसएचओ हमीरपुर कुलदीप कुमार ने कहा कि 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें