फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

हमीरपुर (ब्यूरो)। कालपी फोरलेन पर बीच रास्ते पर घायल अवस्था पर पड़े युवक को 108 एंबुलेंस कर्मियों ने सोमवार की शाम करीब पांच बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आईडी कार्ड व मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे महेश कुमार निवासी मरौड़ीकला थाना पैलानी जनपद बांदा ने मृतक को अपने पुत्र रामयश कुमार (18) के रूप में की। बताया कि उसका पुत्र कुरारा किसी काम से बाइक लेकर गया था। लौटते समय रास्ते में उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बा इक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोंट आने से मौत हुई है। पिता ने बताया कि चार पुत्रियों में उसका इकलौता पुत्र था। मौत की सूचना पर पिता व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर थाना व कस्बा बिवांर के बाला मोहाल निवासी दीपक (30) पुत्र महेश्वरीदीन सिंह अपनी बाइक से चार दिन पहले मौदहा से अपने घर आ रहे था। वहीं रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार देने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी रीढ़ की हड्डी टूटना बताया गया था। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें