फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कुल्हाड़ी से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर) फसल सुरक्षा के लिए खेत में तार लगा रहे युवक पर परिवारिक लोगों ने डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने चार के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सायर निवासी राजेंद्र पुत्र रतीराम यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि खेत में उगी फसल को अन्ना पशुओं से बचाने के लिए तार लगा रहा था। इस पर परिवारिक श्यामबाबू हिस्से को लेकर उससे विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर श्यामबाबू ने अपनी पत्नी सुशीला, पुत्री अंशू व रागनी को साथ मिलकर उस पर डंडे व कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। जिससे उसके सिर सहित शरीर में गंभीर चोटें आईं हैं। शोर मचाने पर पड़ोसी रामेश्वर व बउवा ने उसे बचाया। पीड़ित ने चारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवक को कुल्हाड़ी से किया घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें