फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई और उसके परिजनों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली के इटायल गांव में बहन के यहां आए साले को बहनोई और उसके परिजनों ने मारापीटा। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के बाबरी गांव निवासी शहजाद (25) पुत्र अजीद ने बताया उसकी बहन मुवीना का पति मेहरवान उसका उत्पीड़न कर मारपीट करता है। शनिवार शाम वह अपनी मां कुरेशा के साथ आया था। बताया रात करीब नौ बजे मेहरवान उसके सामने उसकी बहन को पीटने लगा। विरोध किया तो मेहरवान ने अपने छोटे भाई राजू के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। मां, छोटी बहन आयशा व उसकी भांजी साकिया को भी पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें