बिधूना (औरैया)। जनधन खाते में ढाई लाख रुपये का लालच देकर दूसरे खाते में आठ हजार रुपये डलवा लिए। भुक्तभोगी कोतवाली के चक्कर काट कर अपनी शिकायत दर्ज कराने को परेशान है।
ग्राम पुर्वा लाक्षीराम निवासी कोटा डीलर इंद्र बहादुर ने बताया कि उसके पास मोबाइल नंबरों 980882580 व 8881902889 से कॉर्ल आइं कि आपका खाता सेंट्रल बैंक में जनधन वाला है, जिसमें पैन कार्ड नहीं लगा है। खाते में ढाई लाख रुपया आया है। इसे निकालने के लिए खाता संख्या 37589094893 में 8650 रुपये डालो। आठ हजार रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इस पर उसने रुपये डाल दिए। कोटा डीलर ने बताया कि दूसरे दिन इसी नंबरों से फिर फोन आया कि अब 24 हजार और डालो। इंद्र बहादुर को शक हुआ तो उसने जानकारी की, पता चला कि किसी ने धोखाधड़ी की है। कोतवाली पुलिस से रुपये वापस कराए जाने की गुहार लगाई है।
भुक्तभोगी शिकायत दर्ज कराने को परेशान
अमर उजाला ब्यूरो