राठ। औंता गांव निवासी सुमित्रा पत्नी हरीसिंह अनुरागी ने बताया वह कस्बे के छोटी जुलहटी बारह खंभा में रहकर मेहनत मजदूरी करती है। रविवार सुबह पति के साथ हमीरपुर रोड पर एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रही थी। तभी उसके गांव के ही दो लोग आए और उसके साथ गालीगलौज की। विरोध पर उसे मारापीटा। जाति सूचक शब्दों से गालियां देते हुए चले गए। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो