फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके का ताला तोड़ ले गए शराब की पेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। हमीरपुर रोड स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर शराब की पेटियां और रुपये ले गए। सुबह जब सेल्समैन ने दुकान का ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। वहीं पठानपुरा में चोर दो ट्रैक्टरों से बैट्री चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


हमीरपुर रोड स्थित अंबे पैलेस के पास देशी शराब के दो ठेका है। ठेकेदार संजय कुमार ने बताया बुधवार रात करीब दस बजे उसका सेल्समैन शिवपाल ठेका बंद कर घर चला गया था।

रात में चोर लोहे के दरवाजे का ताला तोड़ दुकान में रखी 10 पेटी शराब और नौ हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसी तरह चोरों ने पठानपुरा में रहने वाले औंता के प्रधान कल्लू और कन्नू यादव की ट्रैक्टर की बैट्री खोलकर ले गए। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर रोड स्थित दुकान को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें