दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के तीन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए संदीप पुत्र उमाशंकर, राकेश पुत्र रमेश, मन्नू पुत्र राजेश का पुलिस ने चालान कर दिया। तीनों के खिलाफ दो दिन पूर्व ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।