फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 में 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील

Fri, 13 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिले के परीक्षा केंद्र व्यवस्थापको की बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से प्रश्नपत्रों को डबल लॉक में सुरक्षित रखने, पेयजल, बैठने की व्यवस्था आदि व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय ने जनपद में 43 परीक्षा केंद्राें में 10 परीक्षा केंद्र संवेदनशील बताए। इस पर जिलाधिकारी ने संवेदनशील केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक लगाने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में दो-दो सशस्त्र होमगार्ड अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आगाह किया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
विज्ञापन


साथ ही प्रत्येक केंद्र पर 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 के सीमांकन के लिए लाल डंडी लगाई जाए। जिससे उसके अंदर अराजक तत्वों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो। निर्देशित किया कि इनका उल्लंघन करने वाले दोषी लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से केंद्रों में चौकीदार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। परीक्षा कक्ष के अंदर छात्रों को 15 मिनट पहले ही प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें