राठ। घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 15 हजार रुपये व दो मोबाइल चोरी कर लिए। नगर के पठानपुरा निवासी अतीक खान ने बताया उनके पिता की तबियत सही नहीं हैं। वह झांसी में अपने पिता का इलाज कराने गए थे। घर पर महिलाएं व बच्चे थे। शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए।
वहीं घर में रखे दो मोबाइल भी चोर ले गए हैं। सुबह परिजनों के नींद से जागने पर चोरी की जानकारी हुई। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा मामले की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई करेंगे। (संवाद)