फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में आढ़त में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। पांच दिनों से लगातार नवीन गल्ला मंडी में चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं, जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार रात चोरों ने आढ़त के बाहर रखा आरके ट्रेडर्स का एक क्विंटल मटर, क्विंटल अलसी व 4 क्विंटल लाही, एक क्विंटल पीला सरसों चोरी कर ले गए। आरके ट्रेडर्स के मालिक रामकिशुन गुप्ता ने आरोप लगाया चोरी पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही हैं। चोरों ने कई दिन पहले बीके ट्रेडर्स की आढ़त का ताला तोड़ने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं हुए थे। आरोप है चोरी की घटनाएं मंडी में कार्यरत पीआरडी जवानों की मिलीभगत से हो रही हैं।
विज्ञापन

वहीं जवानों का कहना है आरोप निराधार हैं। मंगलवार रात आहट मिलने पर उन्होंने हवाई फायर भी किया था। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चंपत हो गए। व्यापारियों का कहना है वह घटनाओं से मंडी सचिव राम सेवक वर्मा को अवगत कराते हैं। मगर वह किसी तरह की शिकायत पर गौर नहीं करते हैं। मंडी सचिव रामसेवक वर्मा ने आढ़तियों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा चोरी आदि रोकने के लिए आधा दर्जन गार्डों को रात में ड्यूटी में लगाया गया है। व्यापारी गलत बोल रहे हैं। अगर चोरी हुई है तो लिखित शिकायत दर्ज कराएं। जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें