गहरौली। थानाक्षेत्र के पहाड़ी-भिटारी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाया। चोर सेंधमारी कर लाखों का सामान व जेवर पार कर ले गए। एक घर में तो 22 मई को शादी है। चोरियों से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव में शुक्रवार रात पांच घरों में चोरों ने चोरी की। उत्तम सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया उनके यहां 22 मई को बेटी की शादी है। शादी के लिए बनवाए गए साढ़े तीन लाख के जेवर व 1500 रुपये चोर ले गए है।
इसी तरह पड़ोसी दीना अनुरागी के घर से बर्तन व कपड़े, गहने, राजेंद्र राजपूत के घर से 50 हजार कीमत के आभूषण और 6 हजार रुपये, उस्मान के यहां से भी आभूषण और भूपेंद्र यादव के घर से 30 हजार रुपये के बर्तन चोर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। जांच कर चोरों की तलाश शुरू की है।