फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
मृतक व्यापारी राकेश गुप्त की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। नगर के सिकंदरपुरा-चरखारी रोड पर रहने वाले फर्नीचर व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सिकंदरपुरा निवासी राजेंद्र कुमार गुप्त ने बताया उनके छोटे भाई राकेश कुमार गुप्त (42) फर्नीचर की दुकान किए थे। चरखारी रोड पर दुकान के ऊपर बने आवास में रहते थे। दुकान के पीछे गोदाम है। राकेश कुछ दिनों से परेशान थे। घर वालों के पूछने पर भी उन्होंने वजह नहीं बताई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दुकान के पीछे गोदाम में फांसी लगा ली। चार दिन पूर्व ही बाजार से रस्सी खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे राजेंद्र व सबसे छोटे भाई श्यामू कारखाने पहुंचे तो शव फांसी पर लटका देखा। घटना की सूचना पर पत्नी रानी, पुत्र सक्षम (12) व पुत्री मिस्ट्री (3) रो-रोकर बेहाल हैं। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में डॉ. शरद विश्वकर्मा की ड्यूटी थी। जो बिना अवकाश लिए कानपुर चले गए। इसकी शिकायत परिजनों ने सीएमओ से की। इसके बाद एसडीएम अशोक यादव को लिखित में शिकायत दी। फिर सीएचसी के डॉ. भरत राजपूत को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें