फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बैंक के ताले काट चोरी का प्रयास

विज्ञापन
राठ के धनौरी गांव में बदमाश द्वारा काटी गई कैश काउंटर की जाली दिखाते शाखा प्रबंधक बुद्ध प्रकाश। स - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। धनौरी गांव की आर्यावर्त बैंक शाखा में चैनल व गेट के ताले काट कर घुसे नकाबपोश बदमाश ने कैमरे बंद कर दिए। कैश काउंटर की जाली कटर से काट दी। चोरी करने में कामयाबी न मिलने पर वापस निकल गया। बैंक शाखा में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना है। देर शाम पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक बुद्ध प्रकाश ने बताया नकाबपोश बदमाश ने कटर की मदद से चैनल व गेट के ताले काट दिए। अंदर पहुंच कर सबसे पहले प्रबंधक कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीसीआर का स्विच निकाल दिया। कैमरे बंद होने पर कैश काउंटर की जाली भी काट दी। वहां से उसे कुछ भी नहीं मिला। बदमाश बैंक से कुछ भी नहीं ले जा सका। शाखा प्रबंधक ने बताया आठ जनवरी की रात चोरों ने ताले तोड़ कर बैंक में घुसने का प्रयास किया था। एक ताला न कटने पर बैंक में घुसने में कामयाब नहीं हुए थे।
कोतवाली में तहरीर दी पर पुलिस ने निष्क्रियता दिखाई। इससे एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी घटना हुई। घटना से आक्रोशित बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को काम नहीं किया। कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश बैंक शाखा के ताले काटता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें