फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नाले में मिला मिस्त्री का शव, जाम लगाया

विज्ञापन
शिवनी गांव में सड़क पर शव रखकर जाम किए मृतक के परिजन व ग्रामीण। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कुरारा। सिवनी गांव में नाले में मिस्त्री का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। निवर्तमान चेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल व सदर सीओ के कार्रवाई के अश्वासन पर आठ घंटे बाद जाम खोला गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

मंगलपुर गांव निवासी होरीलाल (47) शटरिंग का मिस्त्री था। वह शुक्रवार को अपने पुत्र निर्भय के साथ जगनपुर गांव शटरिंग लगाने गया था। पुत्र दोपहर तीन बजे घर वापस आ गया। होरीलाल का शव सिवनी गांव में शनिवार की सुबह एक नाली की पटिया के नीचे मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक परिजन सड़क पर शव रखकर जाम लगाए रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के 24 घंटे के अंदर कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने।
थाना प्रभारी पवन पटेल ने बताया कि गांव के लोगों ने बताया कि मिस्त्री शराब के नशे में गिरते पड़ते गया है। रात में शोर गुल भी सुनाई देता रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मृतक होरीलाल की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें