मौदहा। कोहरे के चलते ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पत्नी व बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिसोलर कस्बा निवासी वरुण (26) शुक्रवार देर रात बाइक से अपनी पत्नी अंकिता व बहन मोनी के साथ बांदा से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी गुसियारी गांव के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक वरुण की मौके पर मौत हो गई। पत्नी व बहन गंभीर रुप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पत्नी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।