फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खून से सना महिला का अर्द्धनग्न शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। झिन्नाबीरा के जंगल में 24 घंटे से लापता महिला का खून से सना अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। महिला लकड़ियां काटने जंगल गई थी। पति ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी व डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मझगवां थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया रविवार को पिता के साथ खेत पर गन्ने की पिराई कर रहे थे। घर में दो पुत्र व पत्नी थीं। दोपहर में उसकी 33 वर्षीय पत्नी लकड़ियां काटने झिन्ना सिकरौधा के जंगल में गईं थीं। शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर रहे थे। तभी गांव के धनप्रसाद को जंगल में खून से लथपथ शव दिखा। मृतका के पति का आरोप है किसी ने उनकी पत्नी से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। पत्नी का शव देख वह बेसुध हो गया। एएसपी अनूप कुमार, सीओ पीके सिंह पुलिस फोर्स व डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ पीके सिंह ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें