फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हिरनों के झुंड फसलों को कर रहे चौपट

विज्ञापन
मौदहा क्षेत्र के खेतों में फसलों को चौपट करते हिरन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। अन्ना मवेशी किसानों के लिए पहले से ही मुसीबत बने हुए हैं। अब हिरनों के झुंड भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम कम्हरिया, सायर, इसुई, ढुनगवां, मसगवां, कुनेहटा, बिंवार क्षेत्र के दर्जनों गांवों और सिसोलर थाना क्षेत्र के केन नदी की कटरी के दर्जनों गांव के किसानों के लिए हिरन समस्या बन गए हैं। बीते दिनों कुनेहटा गांव में लगी चौपाल में ग्राम प्रधान रामराज सहित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को यह समस्या बताई थी। सायर के किसान विजईया ने बताया कि फसलों को हिरण बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण पूरी रात इस भीषण सर्दी में अपने खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

सायर निवासी किसान संतोष ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिनरात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। पिछले साल फसल पूरी तरह से चौपट हो गई थी। कम्हरिया निवासी किसान गुलाम अहमद बिल्लू बाबा ने बताया कि हिरनों का झुंड फसलों को चर जाता है। जरा सी चूक हुई तो फसल चौपट हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें