मृतक कैलाश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
कुरारा। मछली का शिकार करने गए मछुआरे की यमुना में डूबने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया है।
मनकी खुर्द गांव में कैलाश पुत्र मौजी लाल (50) गुरुवार को यमुना नदी में अपनी नाव लेकर मछली का शिकार करने गया था। वही जाल डालकर रात में नाव में सोया था। सुबह परिजन पहुंचे तो वह लापता था। पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जाल डलवा कर यमुना में कैलाश की तलाश शुरू की तो नाव के पास ही शव मिल गया। क्राइम ब्रांच के राजेश मिश्रा ने बताया कि कैलाश के आंख के ऊपर चोट के निशान है। मृतक के परिवार जनों ने हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। सीओ सदर राजेश कमल, कोतवाली निरीक्षक पवन पटेल ने जांच की।