फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिता से विवाद पर कुए में डूबकर जान दी

विज्ञापन
मृतक शिवकुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। पिता से विवाद से गुस्साए युवक ने कुएं में डूबकर जान दे दी। युवक के आत्महत्या करने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

जलालपुर थाने के हरसुंडी गांव निवासी राजकुमार अहिरवार ने बताया कि बड़े भाई शिवकुमार (30) का शुक्रवार सुबह 10 बजे किसी बात पर पिता भागवत अहिरवार से विवाद हो गया। इससे नाराज शिवकुमार घर के पास बने पुराने कुएं में कूद गया। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

परिजन गांव के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह राजमिस्त्री था। दिल्ली में रह कर मजदूरी करता था। डेढ़ माह पहले भाई के पुत्र होने पर कुआं पूजन में आया था। अपने पीछे पत्नी हेमलता, पुत्री एकता (10), कोमल (4) व पुत्र पुरुषोत्तम (6) को रोता-बिलखता छोड़ गया है। जलालपुर एसओ ओमप्रकाश यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें