फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक राजेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। कानपुर-सागर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम जनपद महोबा के सतारी निवासी राजेश (25) अपनी बाइक से हमीरपुर से होकर अपने घर जा रहा था। तभी कस्बे के नरायच के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और मौके से भाग निकला। बाइक ट्रक में ही फंस गई। इस पर ट्रक खड़ाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें