मृतक नत्थू की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
राठ। दीवानपुरा मोहल्ले में नाले में पशु व्यापारी का शव मिला। पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बुधवार शाम तीन बजे दीवानपुरा मोहल्ले में घासीराम मोक्षधाम के पास नाले में शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव की पहचान कांशीराम कालोनी निवासी नत्थू (45) के रूप में हुई। मृतक के पुत्र शाहरुख ने बताया पिता मंगलवार रात करीब नौ बजे बजरिया से घर जा रहे थे। घर न पहुंचने पर खोजबीन की पर पता नहीं चला। आरोप लगाया अज्ञात लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। शव को संकरे नाले में पत्थर के चीरा के नीचे छिपाने का प्रयास किया।
व्यापारी की मौत पर पत्नी नगीना, पुत्र शाहरुख, सौरभ, सोहिल व पुत्री सिमरन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। कोतवाल तारासिंह पटेल ने कहा कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा।