फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, कई दिनों से था तनाव में, बैंक बना रहा था दबाव

Tue, 13 Dec 2022 04:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक किसान ने कुएं में कूदकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन आत्महत्या का कारण कर्जा बता रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर के पंधरी गांव में रविवार को देर शाम कर्ज से परेशान एक किसान ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। उस पर बैंक का साढ़े चार लाख और बिजली का डेढ़ लाख रुपये बकाया था। किसान विजय पाल  सिंह (45) के पास 22 बीघे खेतिहर जमीन थी।

विज्ञापन

रविवार देर शाम वह गांव में ही घर के पास बने कुएं में कूद गया। परिजन उसे निकाल कर पीएचसी ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया। पत्नी सरोज देवी ने बताया कि पति ने स्टेट बैंक से तीन लाख व कोऑपरेटिव बैंक डेढ़ लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। डेढ़ लाख रुपये का घर और निजी नलकूप का बिजली का बिल बकाया है।
फसल ठीक न होने के कारण वह बैंक व बिजली का बकाया नहीं जमा कर पा रहा था। इससे बैंक के अधिकारियों द्वारा अक्सर कर्ज जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही बिजली के बकाये की आरसी जारी होने पर राजस्व विभाग के कर्मी एक बार पति को पकड़ भी ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्ज व बिजली के बकाये से पति परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने रविवार को देर शाम कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी सरोज देवी, पुत्री दीपाली (15) पुत्र आयुष सिंह (9) को रोता छोड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें