फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हमीरपुरः बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। मंगेतर से मिल कर लौट रहे बाइक सवार युवक को रास्ते में बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी रामकुमार पाल ने बताया छोटे भाई अजय कुमार (22) की शादी पनवाड़ी थाने के खंगर्रा गांव निवासी लाल दिवान की पुत्री रूबी से तय की थी। सोमवार दोपहर अजय घर से खेत जाने की बात कह कर निकला था। पनवाड़ी मार्ग पर पेट्रोलपंप के पास रोडवेज बस की टक्कर से सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

रामकुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि वह अपनी मंगेतर से मिलकर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। पिता कंधीलाल पाल के नाम पर आठ बीघा कृषि भूमि है। अजय अपने भाइयों रामकुमार व भान के साथ खेती व मजदूरी करता था। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा कि अभी किसी वाहन चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें