फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में छात्र को पीटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। एक अभिभावक ने नौरंगा गांव स्थित प्रेम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पर छात्र को पीटने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है।
विज्ञापन

मझगवां निवासी राजकिशोर अहिरवार ने बताया कि उनका पुत्र भूपेंद्र कक्षा नौ में पढ़ता है। बुधवार को भूपेंद्र का दूसरे छात्र से विवाद हो गया था। उसने प्रधानाचार्य व शिक्षक से शिकायत कर दी। राजकिशोर का आरोप लगाया प्रधानाचार्य मदन राजपूत व सहायक अध्यापक शिवम ने भूपेंद्र को बेरहमी से पीटा और जातिसूचक गालियां दीं। शुक्रवार को उलाहना देने पर प्रधानाचार्य व शिक्षक ने गाली-गलौज कर राजकिशोर को कॉलेज से भगा दिया था। मझगवां एसओ पंधारी सरोज ने बताया प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें