फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में डॉक्टर के घर से जेवरात और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के पठानपुरा मोहल्ला जलालपुर निवासी डॉक्टर के बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी और जेवर पार कर ले गए। रिश्तेदार के घर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। डॉक्टर ने पड़ोसी और उसके बेटे पर चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी डॉ.धीरेंद्र राजपूत क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार को वह परिवार के साथ जरिया थाना क्षेत्र में पैतृक गांव दांदो गांव गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे मामा का बेटा सचिन धीरेंद्र के घर पहुंचा। उसे मेन गेट का ताला टूटा मिला। सचिन ने फोन पर जानकारी इसकी जानकारी धीरेंद्र को दी। देर रात वह घर पहुंचे। कमरों व रसोई घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। धीरेंद्र ने बताया कि चोर सोने का मंगलसूत्र, झुमकी, चांदी की पायलें, बिछिया और दस हजार रुपये ले गए हैं। कोतवाल विनोद कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें