फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से लाखों का सामान पार

विज्ञापन
चंडौत गांव के बाहर बिखड़ा पड़ा सामान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
सरीला(हमीरपुर)। चंडौत गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात, नगदी व बाइक चोरी कर ली।
विज्ञापन

महेश उर्फ कल्लू राजपूत ने बताया कि मंगलवार देर रात चोर उसके मकान के पीछे से दीवार फांदकर घर में घुस आए। कमरे में रखे बक्से से एक लाख कीमत का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घर के लोग ऊपर कमरे में सो रहे थे। बुधवार की सुबह गांव के बाहर सूटकेस व कपड़े पड़े मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर चोरी के मामले में नरेंद्र ने बताया कि चोर अंदर से बंद फाटक को खोल कर बरामदे में रखी बाइक व नीचे के कमरे में टंगी पेंट से पर्स चोरी कर ले गए हैं। पर्स में तीन हजार रुपये थे। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें