फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर लोधेश्वर धाम के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

महोबा के कबरई निवासी मयंक (25) अपने साथी राम (18) के साथ कस्बा निवासी रिश्तेदार के यहां आया था। मंगलवार देर शाम दोनों उरई रोड से घूम कर बाइक से वापस लौट रहे थे। बाइक राम चला रहा था। कछवा कला निवासी संजय (24) व काशीराम (52) छप्पर बनाने के लिए तिरपाल खरीदने कस्बा आए थे। दोनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। उरई रोड पर दोनों की बाइकों में टक्कर हो गई। संजय के सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। दुर्घटना में मयंक, राम व काशीराम गंभीर रूप से घायल हुए। वहां से राम व मयंक को नाजुक हालत में डॉक्टर ने उरई रेफर किया। मृतक संजय अभी अविवाहित था। अपने छोटे भाई चंद्रशेखर के साथ खेती करता था। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें