फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। परछछ गांव में टेबल फैन चालू करते समय उतरे करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

हरेंद्र सिंह उर्फ चुन्नू ने बताया कि रविवार देर रात उनकी पत्नी उमा (40) सोने की तैयारी करते टेबल फैन लगाने पहुंची। तभी उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर अचेत हो फर्श पर गिर गई। यह देख आनन-फानन उसे लेकर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक ढाई वर्ष की पुत्री व सात वर्षीय पुत्र सहित परिजनों को रोता छोड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें