फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। तपोभूमि चौराहे के निकट होली पूजन के लिए कानपुर सागर हाईवे पार कर रहे ई-रिक्शा मिस्त्री को गिट्टी भरे एक ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। सीओ सदर के समझाने पर परिजनों ने एक घंटे बाद जाम खोला। तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

इमलिया थोक निवासी अक्षय कुमार (26) तपोभूमि चौराहा पर होली पूजन के लिए गया था। वह होली को बढ़ाने के लिए झांखर काटकर डाल रहा था। तभी हाईवे पार करते समय गुरुवार रात साढ़े दस बजे कबरई की ओर से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज परिजन हाईवे पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे।
सीओ सदर विवेक यादव पहुंचे और परिजनों को समझाकर ब्रेकर बनवाने के साथ मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर परिजनों ने हाईवे से जाम हटाया। एक घंटे बाद हाईवे पर आवागमन शुरू हो सका। जाम के चलते हाईवे पर दोनों ओर सैकड़ों वाहन एक घंटे तक फंसे रहे। पिता रविकांत कोरी ने बताया कि मृतक ई-रिक्शा मिस्त्री था। वह अपने पीछे पत्नी व डेढ़ वर्ष का पुत्र छोड़ कर गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें