फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपटेन अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कानपुर से एक टॉपटेन अपराधी को क्राइम ब्रांच की टीम ने ब्लाक कार्यालय के पास से पकड़ा है। टीम उसे लेकर कानपुर लौट गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एक युवक अपनी बाइक हाईवे किनारे खड़ी कर ब्लॉक कार्यालय के समीप बनी एक झोपड़ी में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह एक बोरी में कुछ सामान लिए था। कानपुर से पीछे लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया और बाइक सहित अपने साथ लेकर कानपुर लौट गई। क्राइम ब्रांच की टीम के कुछ सदस्यों ने बताया कि यह कानपुर शहर का टॉपटेन अपराधी है और कई मामलों में वांछित है। पुलिस को एक जहरीली शराब कांड के सिलसिले में तलाश थी। यह शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर घटनाओं को अंजाम देता है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। थानाध्यक्ष सुमेरपुर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि इस घटना की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें