हमीरपुर। शहर कोतवाली के केसरिया डेरा मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी का शव भूसे वाले घर में लटकता मिला। परिवार में कोहराम मचा है।
केसरिया डेरा निवासी जयनरायन निषाद ने बताया कि बेटी शालनी (16) अपने मामा के यहां बांदा के खप्टिहा में रहती थी। बुधवार को घर आई थी। सुबह वह मवेशियों के लिए भूसा निकालने दूसरे घर गया तो देखा कि पुत्री का शव दुपट्टे से पंखे में लटक रहा था। आत्महत्या का कारण वह नहीं बता सका। घटना की सूचना पर नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद व बसपा नेता रामफूल निषाद ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण की जानकारी हो सकेगी।