हमीरपुर। दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित महिला ने एसपी कमलेश दीक्षित को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मौदहा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि पिछले चार जनवरी को सुबह करीब नौ बजे वह अकौना रेलवे के आगे नहर क्रॉसिंग के पास गोबर उठा रही थी। तभी गांव निवासी दबंग ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोरशराबा करने पर एक व्यक्ति ने ललकारा। तब आरोपी जानमाल की धमकी देता हुुआ भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है और राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। एसपी ने सीओ मौदहा रविप्रकाश को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद