फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के तीनों आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा। कंडौर गांव के तीन गैंगेस्टर आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। इन्हें जांच में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप में लिप्त पाया गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैंग चार्ट 27 दिसंबर को अनुमोदित किया था। शनिवार को वह सुबह करीब सवा 11 बजे क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। गश्त के दौरान गांव के लोगों से पता चला कि आरोपी बल्लू केवट उर्फ वीर सिंह निवासी ग्राम कंडौर का एक सक्रिय व सुसंगठित गिरोह है।
इसमें कंडौर गांव के रामऔतार, सुखलाल, संता उर्फ संदीप, मंगल निवासी सक्रिय सदस्य हैं। इनका जनपद स्तर पर गैंग सक्रिय है। सात फरवरी 2020 को इस गैंग ने योजनाबद्ध तरीके से अर्जुन सिंह उर्फ लल्ला से लिए चालीस हजार रुपये देने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या की और शव को छिपा दिया था। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को जेल भेजा था। मुख्य आरोपी बल्लू निषाद जेल में है। साथी रामऔतार, सुखलाल, संता, मंगल निषाद जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने बताया कि गैंगेस्टर के आरोपी रामऔतार, सुखलाल व मंगल निषाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें