फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ी 340 लीटर शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/राठ। शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर बड़ागांव में 300 लीटर कच्ची शराब व पांच क्विंटल लहन व उपकरण सहित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं राठ पुलिस ने 40 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीओ विवेक यादव ने बताया कि पुलिस ने बड़ागांव में शाम पांच बजे छापा मार कर चरन निषाद के घर से प्लास्टिक के ड्रमों में रखी 300 लीटर नाजायज कच्ची शराब व शराब बनाने की भट्टी, उपकरण बरामद किए हैं। मौके से करीब पांच क्विंटल लहन को नष्ट किया गया। बताया कि आरोपी चरन निषाद मौके से फरार हो गया।
आरोपी पत्नी फूलमती की निशानदेही पर अवैध शराब व उपकरण बरामद किए गए। कहा आगामी चुनाव में विक्रय के लिए भारी मात्रा में शराब भंडारित की गई थी। बताया कि बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला व उसके पति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, राठ थाना क्षेत्र पुलिस ने ओड़ेरा निवासी आरोपी हरि सिंह के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होने पर गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें