फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चिकासी थाना क्षेत्र के रावतपुरा गांव में वृद्ध किसान ने खेत में बने मंदिर के पास पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। वह काफी दिनों से पेट की बीमारी से पीड़ित था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रावतपुरा गांव निवासी नंदकिशोर ने बताया कि उनके पिता बिहारीलाल (75) काफी समय से पेट की बीमारी से पीड़ित थे। काफी इलाज के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा था।
पेट में दर्द उठने से वह तड़प उठते थे। शुक्रवार की सुबह घर से खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। काफी देर तक न लौटने पर परिजन खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां मंदिर के पास लगे पेड़ पर फंदे से उनका शव लटका मिला। बिहारीलाल के नाम पर चार बीघा कृषि भूमि है। इस पर खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें