मौदहा (हमीरपुर)। तीसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही क्षेत्र में हुई चुनावी हिंसा के साथ घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली निवासी मेडा ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर में बैठे थे।
तभी गांव के ही रामबाबू, लालाराम, जयकरन, महेश, मदारी, रामफूल, रामधनी आदि लाठी डंडे लेकर आए और गालियां देते हुए कहा कि उसने वोट नहीं दिया है।
इस पर लालाराम और जयकरन ने साथियों को मारपीट करने के लिए ललकारा। इसके बाद सभी लोग एक साथ मारपीट करने लगे। जिससे उन्हें गंभीर चोंटे आईं हैं। देर शाम पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया है।