भरुआसुमेरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बंडा में मंगलवार की शाम चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने राशन कोटेदार के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कोटेदार, उनके पुत्र व पुत्री को मारापीटा। वितरण रजिस्टर समेत ई-पास मशीन क्षतिग्रस्त कर दिया। जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर भाग गए।
ग्राम पंचायत बंडा निवासी महेंद्र सिंह की पुत्री ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं। इनके खिलाफ पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिदास सविता की पत्नी गोमती मैदान में हैं। हरिदास के भाई राशन कोटेदार चरणदास सविता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मतदान के बाद मंगलवार की शाम दूसरे पक्ष के दो युवक आकर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।
बीच बचाव करने पहुंचे पुत्र नवीन व पुत्री प्रियंका को भी मारापीटा। राशन दुकान का वितरण रजिस्टर सहित के ईपास मशीन तोड़ दी। उधर, बिवांर थाने की पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।