फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से दुकान में लगी आग, माल राख, दुकानदार ने करीब आठ लाख का नुकसान होने की बात कही

विज्ञापन
बिवांर कस्बे बस स्टैंड के पास दुकान में आग से जला सामान। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। कस्बे के राजपूत मार्केट में बुधवार रात करीब एक बजे एक गिफ्ट की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने करीब आठ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

मार्केट मालिक के पुत्र राजेंद्र राजपूत ने बताया रात में जब उनकी नींद खुली तो प्लास्टिक जलने की गंध आई। उन्होंने घर के अंदर देखा जहां धुआं दिखाई दिया।मार्केट में देवांश उर्फ अंशू गुप्ता पुत्र स्व. रमेश की दुकान में आग लगने की जानकारी होने पर शोर मचाया तो काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार भी मौके पर आए। उन्होंने दमकल कर्मियों को सूचना दी।
मुश्किल से लोगों ने दुकान का शटर तोड़ा और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि लोग उसे बुझा नहीं सके। इसी बीच दमकल कर्मियों ने आकर आग बुझाई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह मूल रूप से जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी गांव का निवासी हैं। बिवांर कस्बे में मकान बनवाया है। बताया आठ दिसंबर को उनकी शादी भी है। कानूनगो विक्रम सिंह और लेखपाल अशोक पटेल ने मौके पर जाकर क्षति का आंकलन किया है। शॉर्टसर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

आग से अनाज व गृहस्थी जली
मुस्करा। ऐंझी गांव निवासी लच्छीराम ने बताया मंगलवार रात उसके घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा आठ क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल अरहर, दो क्विंटल उड़द व एक क्विंटल लाही के अलावा दस हजार रुपये, जेवर व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डालचंद्र श्रीवास ने घटना की जानकारी एसडीएम अजीत परेश को दी है। प्रधान प्रतिनिधि ने प्रशासन से पीड़ित किसान के भरण पोषण की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें